Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने स्कूल में चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान

Lucknow News: लखनऊ के वरदान इंटरनेशनल स्कूल में गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और गुड टच-बैड टच पर छात्रों व स्टाफ को जागरूक किया।
News Desk
News Desk News Desk
12 Dec 2025
06:41 PM
1 min read
गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने स्कूल में चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के वरदान इंटरनेशनल स्कूल में गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और गुड टच-बैड टच पर छात्रों व स्टाफ को जागरूक किया।


>थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने गुरुवार को वरदान इंटरनेशनल स्कूल, गीतापुरी पहुँचकर छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ के बीच सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और साइबर अपराध से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।


>पुलिस टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ की भूमिका, यूपी कॉप ऐप के उपयोग तथा आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में बताया। अधिकारियों ने बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी देते हुए जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध व्यवहार की तुरंत सूचना देने की अपील की।


>इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों और नारी स्वावलंबन से संबद्ध सरकारी सुविधाओं पर भी जानकारी साझा की गई। पुलिस टीम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य स्कूली बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षा उपायों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News