Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को मुंशीपुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामला 04 नवंबर को दर्ज हुआ था।
News Desk
News Desk News Desk
05 Dec 2025
09:10 PM
1 min read
लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को मुंशीपुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामला 04 नवंबर को दर्ज हुआ था।

>गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाने में धारा 137-2/87 बीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

>पुलिस के अनुसार, शिकायत 04 नवंबर 2025 को दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया था कि एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे पुलिस को मुंशीपुलिया बस रैंप के पास आरोपी के मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जीतन उर्फ शिवपाल को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लड़की को लेकर फरार हुआ था और उसके बयान दर्ज करने के बाद मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल बृजकांत शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News