Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

ग्रेटर नोएडा में पुलिस-मुठभेड़: बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 को लगी गोली

किराए के वाहन से चोरी का सामान ले जाता था गिरोह, सरगना पर 19 मुकदमे दर्ज।
Bureau
Bureau News Desk
09 Apr 2026
08:09 PM
1 min read
ग्रेटर नोएडा में पुलिस-मुठभेड़: बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 को लगी गोली
हाइलाइट्स
किराए के वाहन से चोरी का सामान ले जाता था गिरोह, सरगना पर 19 मुकदमे दर्ज।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है लेकिन इस सफलता के लिए बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह और यूपी पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए गिरोह का सरगना शातिर अपराधी है, जिस पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, सूरजपुर कोतवाली की टीम मोजर बेयर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार चार युवक संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिए।

 

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी बाइक छोड़कर रेलवे लाइन की ओर जंगल में भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए। मुठभेड़ में बिहार के मोतीहारी निवासी मुकेश उर्फ मुक्के (32) और दनकौर के चीती गांव निवासी आकाश (29) गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान बिहार के मधुबनी निवासी देवेंद्र उर्फ देबू (40) और अलीगढ़ के चंडोस निवासी सतपाल को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह चोरी के लिए एक विशेष तरीका अपनाता था। आरोपी किराए पर वाहन लेते थे और चालक को यह बताते थे कि वे अपना घरेलू सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर रहे हैं। इसके बाद गिरोह बंद पड़े घरों और फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरी करता और सामान को आराम से वाहन में भरकर ले जाता था।

 

पुलिस के अनुसार, 9 मार्च को मिग्सन ग्रीन मेंशन में चोरी की वारदात इसी गिरोह ने अंजाम दी थी। आरोपियों ने फ्लैट का ताला तोड़कर फ्रिज, टीवी, इन्वर्टर, बैटरी, करीब 4000 मीटर तांबे का तार और वाई-फाई मोडम चोरी कर वाहन में भर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा, कारतूस, ड्रिल मशीन, ड्रिल रॉड समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

 

देवेंद्र और सतपाल की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है, जिसमें फ्रिज, एलईडी टीवी, बैटरी और इन्वर्टर शामिल हैं। इसके अलावा देवला गांव के प्राथमिक विद्यालय से चोरी किए गए बर्तन भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास लंबा है।

  • मुकेश के खिलाफ झांसी और ग्रेटर नोएडा में 9 मुकदमे दर्ज हैं
  • आकाश पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 7 मामले दर्ज हैं
  • देवेंद्र पर एनडीपीएस समेत कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं
  • सतपाल पर गैंगस्टर एक्ट सहित 14 मुकदमे दर्ज हैं

Explore Related Topics

ग्रेटर नोएडा सूरजपुर पुलिस Greater Noida News UP Police Encounter

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News