Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

गुरुग्राम में युवक पर गाय को चिकन मोमोज खिलाने का आरोप, गौ रक्षा दल ने दर्ज कराई शिकायत

Gurugram News: गुरुग्राम में एक युवक द्वारा गाय को मांस वाला मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल हुआ। गौ रक्षा दल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धार्मिक भावनाएं आहत होने का मामला दर्ज किया।
News Desk
News Desk News Desk
10 Dec 2025
12:26 PM
1 min read
गुरुग्राम में युवक पर गाय को चिकन मोमोज खिलाने का आरोप, गौ रक्षा दल ने दर्ज कराई शिकायत
हाइलाइट्स
Gurugram News: गुरुग्राम में एक युवक द्वारा गाय को मांस वाला मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल हुआ। गौ रक्षा दल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धार्मिक भावनाएं आहत होने का मामला दर्ज किया।


>गुरुग्राम में एक युवक द्वारा गाय को मांस वाला मोमोज खिलाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के बाद धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है।


>न्यू कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय ऋतिक चांदना पर आरोप है कि उसने गाय को चिकन मोमोज खिलाया और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो सामने आने के बाद गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता न्यू कॉलोनी पहुंचे और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।


>गौ रक्षा दल ने सेक्टर 56 थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और पैसे कमाने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया।


>जांच में यह भी सामने आया कि यह कृत्य एक अन्य युवक के कहने पर किया गया था। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। स्थानीय संगठनों ने ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News