Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

18 घंटे बाद गोमती में मिला हैदर कैनाल में डूबे सात वर्षीय मासूम का शव

Lucknow News: लखनऊ के हैदर कैनाल में डूबे सात वर्षीय मासूम वीर का शव 18 घंटे की खोजबीन के बाद गोमती नदी में बरामद हुआ। तेज बहाव और बारिश के बीच चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन ने आखिरकार बच्चा के परिवार को विदाई का दुःख पहुँचाया।
News Desk
News Desk News Desk
18 Sep 2025
02:29 AM
1 min read
18 घंटे बाद गोमती में मिला हैदर कैनाल में डूबे सात वर्षीय मासूम का शव
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के हैदर कैनाल में डूबे सात वर्षीय मासूम वीर का शव 18 घंटे की खोजबीन के बाद गोमती नदी में बरामद हुआ। तेज बहाव और बारिश के बीच चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन ने आखिरकार बच्चा के परिवार को विदाई का दुःख पहुँचाया।

>राजधानी लखनऊ के हैदर कैनाल में बुधवार शाम डूबे सात वर्षीय वीर का शव गुरुवार सुबह गोमती नदी में 1090 चौराहे के पास बरामद हुआ। तेज बारिश और नाले में प्रबल बहाव के कारण मासूम करीब तीन किलोमीटर दूर तक बह गया था।

>जानकारी के अनुसार, वीर बुधवार को नाले के किनारे शौच के लिए गया था और पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, नगर निगम, पुलिस और दमकल की टीमें रातभर सर्च ऑपरेशन में जुट गईं। टीमों ने इमरजेंसी लाइट, जाल और जेसीबी की मदद से नाले की लंबी दूरी तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

>अंततः 18 घंटे की मेहनत के बाद गुरुवार सुबह मासूम का शव गोमती नदी में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के पिता और दादी मौके पर अवसाद में थे, जिन्हें आसपास खड़े लोगों ने संभाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए  प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस व नगर निगम की टीम तैनात की गई है।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News