Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा IIM का प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश में पंचायत प्रतिनिधियों को अब IIM लखनऊ में नेतृत्व और प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे ग्रामीण विकास की रफ्तार तेज होगी।
News Desk
News Desk News Desk
30 Aug 2025
03:54 AM
1 min read
पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा IIM का प्रशिक्षण
हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश में पंचायत प्रतिनिधियों को अब IIM लखनऊ में नेतृत्व और प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे ग्रामीण विकास की रफ्तार तेज होगी।


>उत्तर प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियों को IIM लखनऊ में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य है कि पंचायत प्रतिनिधि बेहतर प्रबंधन क्षमता और नेतृत्व कौशल के साथ सरकार की योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक सफलतापूर्वक लागू कर सकें।


>इस प्रशिक्षण से न केवल योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएँ और रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे। IIM लखनऊ प्रतिनिधियों को नेतृत्व विकास, परियोजना प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस, डेटा विश्लेषण और जन सहभागिता जैसे विषयों पर प्रशिक्षित करेगा।


>पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर IIM लखनऊ के साथ जल्द ही एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे गौरतलब है कि इससे पहले पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व एवं क्षमता विकास का प्रशिक्षण IIT कानपुर में शुरू किया जा चुका है। 26 अगस्त से पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हुई, जहाँ प्रतिनिधियों को सुशासन, नवाचार और प्रशासनिक दक्षता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षित किया। IIT कानपुर के कार्यक्रम के तहत 10 बैच में कुल 250 पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यहाँ प्रतिनिधियों को विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल के माध्यम से केस स्टडीज़, व्यावहारिक अनुभव और आधुनिक प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News