Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

इंडिगो और DGCA की प्रक्रियाओं पर उठे सवाल, विंटर शेड्यूल और नए नियमों के बीच विवाद गहराया

Delhi News: इंडिगो को बड़े पैमाने पर रूट आवंटन, DGCA डेटा हटने और नए FDTL नियमों के बीच उड़ान रद्द होने से प्रक्रियागत सवाल उठे। देशभर में यात्रियों को हुई परेशानी।
News Desk
News Desk News Desk
07 Dec 2025
10:48 AM
1 min read
इंडिगो और DGCA की प्रक्रियाओं पर उठे सवाल, विंटर शेड्यूल और नए नियमों के बीच विवाद गहराया
हाइलाइट्स
Delhi News: इंडिगो को बड़े पैमाने पर रूट आवंटन, DGCA डेटा हटने और नए FDTL नियमों के बीच उड़ान रद्द होने से प्रक्रियागत सवाल उठे। देशभर में यात्रियों को हुई परेशानी।


>देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो और विमानन नियामक DGCA के बीच हालिया प्रक्रियाओं को लेकर कई प्रश्न उठ रहे हैं। विंटर शेड्यूल लागू होने, नए FDTL नियमों के प्रवर्तन और बड़े पैमाने पर फ्लाइट रद्द होने के बाद दोनों संस्थाओं की कार्यशैली  स्क्रूटिनी में है।


>26 अक्टूबर से लागू विंटर शेड्यूल में कुल 26,495 साप्ताहिक उड़ानों को मंजूरी दी गई, जिनमें से 15,014 उड़ानें इंडिगो को मिलीं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 9.7% अधिक है और 1,323 नई साप्ताहिक फ्लाइटें अकेले इंडिगो के हिस्से में गईं। आरोप लगाए गए कि 10% नए रूट बिना विस्तृत एक्शन प्लान के आवंटित किए गए।


>इस बीच DGCA वेबसाइट से संबंधित डेटा हटने पर पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठे। वहीं 1 नवंबर से लागू नए  फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट नियमों के तहत पायलटों के लिए 48 घंटे का साप्ताहिक विश्राम, नाइट-लैंडिंग प्रावधानों और ड्यूटी अवधि पर अतिरिक्त सख्ती लागू की गई।


>इंडिगो पर आरोप है कि उसने बढ़ती उड़ानों के अनुरूप पायलट और क्रू की संख्या नहीं बढ़ाई, जिसके चलते पांच दिनों में प्रतिदिन 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और देशभर में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ने पर सरकार ने अस्थायी राहत देते हुए कुछ नियमों में ढील प्रदान की।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News