Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

इंडिगो का ऑपरेशनल संकट: दो दिनों में 150 उड़ानें रद्द, DGCA ने मांगा जवाब

Indigo Airlines: इंडिगो की देशभर में दो दिनों में 150 उड़ानें रद्द। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में भारी प्रभाव। DGCA ने एयरलाइन से रिपोर्ट तलब की।
News Desk
News Desk News Desk
04 Dec 2025
03:19 PM
1 min read
इंडिगो का ऑपरेशनल संकट: दो दिनों में 150 उड़ानें रद्द, DGCA ने मांगा जवाब
हाइलाइट्स
Indigo Airlines: इंडिगो की देशभर में दो दिनों में 150 उड़ानें रद्द। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में भारी प्रभाव। DGCA ने एयरलाइन से रिपोर्ट तलब की।


>देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है, जिसके कारण पिछले दो दिनों में लगभग 150 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। स्थिति बुधवार को भी प्रभावित रही और कई शहरों से उड़ानें कैंसिल हुईं।


>एविएशन सेक्टर के अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान लगातार बना हुआ है। बुधवार को बेंगलुरु से 42 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि मुंबई और दिल्ली से 33-33 उड़ानें कैंसिल रहीं। हैदराबाद में भी 19 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। नियमित उड़ान संचालन बाधित होने पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि कैंसिलेशन के पीछे तकनीकी, स्टाफिंग या अन्य परिचालन कारण हैं। इंडिगो की ओर से कहा गया है कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानें व आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


>एयरलाइन के लगातार कैंसिलेशन से देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर भीड़ और देरी बढ़ी है, वहीं यात्री अपने यात्रा कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News