Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, केएल राहुल को सौंपी ओपनिंग की जिम्मेदारी

टॉप आर्डर की समस्या का समाधान निकालने के लिए , कोच हेमंग बदानी ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत दिए
Bureau
Bureau News Desk
23 Mar 2026
06:37 PM
1 min read
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, केएल राहुल को सौंपी ओपनिंग की जिम्मेदारी
हाइलाइट्स
टॉप आर्डर की समस्या का समाधान निकालने के लिए , कोच हेमंग बदानी ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत दिए

आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम संयोजन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। टीम प्रबंधन ने पिछले सीजन की कमजोरियों को ध्यान में रखते हुए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने का संकेत दिया है, जिसमें केएल राहुल को अहम भूमिका दी गई है।

 

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी ने प्री-सीजन बातचीत में बताया कि इस बार टीम का फोकस टॉप ऑर्डर को स्थिर बनाने पर रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केएल राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

 

पिछले सीजन में दिल्ली ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर कई प्रयोग किए थे। टीम ने कुल सात अलग-अलग ओपनिंग जोड़ियां उतारी थीं, लेकिन अधिकांश सफल नहीं रहीं। इसके चलते टॉप ऑर्डर में 13 बार बदलाव करना पड़ा था।

 

केएल राहुल ने आईपीएल 2025 में अधिकतर मैचों में तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। हालांकि सीजन के अंतिम मुकाबलों में उन्हें ओपनिंग का मौका भी मिला था। अब टीम प्रबंधन उन्हें नियमित ओपनर के रूप में उतारने की योजना बना रहा है।

 

राहुल के साथ ओपनिंग करने वाले खिलाड़ी को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। विकल्पों में अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका और पृथ्वी शॉ शामिल हैं। आईपीएल 2025 में राहुल ने 13 मैचों में 539 रन बनाए थे और करीब 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी, जो उनके खेल में आए बदलाव को दर्शाता है।

 

दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। टीम प्रबंधन इस सीजन में स्थिर ओपनिंग जोड़ी के साथ बेहतर शुरुआत की रणनीति पर काम कर रहा है।

Explore Related Topics

IPL 2026 Delhi Capitals KL Rahul Hemang Badani ipl news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →