Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

Income Tax Update: सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, अब कब से भर पाएंगे रिटर्न? जानें पूरी डिटेल

Bureau
Bureau News Desk
04 Apr 2026
05:54 PM
1 min read
Income Tax Update: सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, अब कब से भर पाएंगे रिटर्न? जानें पूरी डिटेल

नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आईटीआर फॉर्म्स नोटिफाई कर दिए हैं। इसके साथ ही इस वर्ष के आयकर रिटर्न फाइलिंग सीजन की औपचारिक शुरुआत हो गई है और टैक्सपेयर्स के लिए जल्द ही रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

 

आयकर विभाग द्वारा ITR-1, ITR-2, ITR-4 और ITR-6 फॉर्म पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इन फॉर्म्स के नोटिफिकेशन के बाद अब अगला चरण यूटिलिटीज के सक्रिय होने का होता है, जिनके माध्यम से करदाता अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। आमतौर पर पहले ऑफलाइन और बाद में ऑनलाइन यूटिलिटीज उपलब्ध कराई जाती हैं।

 

विशेषज्ञों के अनुसार, फॉर्म्स के समय से पहले नोटिफाई होने के कारण इस बार रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया अप्रैल महीने में ही शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, वेतनभोगी करदाताओं को रिटर्न फाइल करने से पहले अपने नियोक्ता द्वारा जारी किए जाने वाले फॉर्म 16 का इंतजार करने की सलाह दी गई है, जिससे आय और टीडीएस का सटीक विवरण मिल सके।

 

पिछले वर्ष आयकर नियमों में एलटीसीजी, एसटीसीजी और इंडेक्सेशन से जुड़े बदलावों के चलते ITR फाइलिंग में देरी देखी गई थी। इस बार ऐसे बड़े बदलाव नहीं होने के कारण प्रक्रिया समय पर शुरू होने की उम्मीद है।

 

इस बीच यह स्पष्ट किया गया है कि भले ही नया इनकम टैक्स एक्ट, 2025, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है, लेकिन अस्सेसमेन्ट ईयर 2026-27 के लिए रिटर्न वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित होगा। इसलिए इस रिटर्न पर पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के प्रावधान ही लागू रहेंगे। नया कानून उन आय पर लागू होगा, जो 1 अप्रैल 2026 के बाद अर्जित की जाएगी।

 

इसके अलावा, करदाताओं को इस वर्ष भी प्रीवियस ईयर और असेसमेंट ईयर जैसे पारंपरिक शब्द देखने को मिलेंगे, क्योंकि प्रस्तावित टैक्स ईयर प्रणाली अभी लागू नहीं की गई है।

 

एक निजी टीवी समाचार चैनल की रिपोर्ट में एक टैक्स प्रैक्टिशनर ने कहा, आमतौर पर ITR फाइलिंग अप्रैल में शुरू होती है। पिछले साल नियमों में बड़े बदलावों के कारण देरी हुई थी। इस बार फॉर्म पहले ही नोटिफाई हो चुके हैं, इसलिए उम्मीद है कि फाइलिंग प्रक्रिया इसी महीने शुरू हो जाएगी। हालांकि, वेतनभोगी लोगों को फॉर्म 16 का इंतजार करना चाहिए।

Explore Related Topics

ITR Filing ITR deadline Income Tax Return Filing Date ITR Forms

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →