Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों पर सरकार की सर्जरी

News Desk
News Desk News Desk
26 Jun 2025
09:23 PM
1 min read
कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों पर सरकार की सर्जरी


>उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ रूट की सड़कों की मरम्मत अभियान को तेज़ कर दिया है।


>राज्यभर में कुल 540 सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है, जबकि 19 सड़कों पर मरम्मत का कार्य तेज़ी से जारी है। विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 1 जुलाई तक सभी सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


>कांवड़ यात्रा के दौरान हर वर्ष लाखों शिवभक्त यूपी के विभिन्न शहरों, खासकर हरिद्वार और गंगा घाटों से जल लेकर पैदल निकलते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि यात्रा मार्ग पर सड़क, प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा की व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर हों।


>कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी होने के साथ-साथ प्रशासनिक कुशलता का भी बड़ा उदाहरण बन चुकी है। हर वर्ष यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर यूपी सरकार की सराहना होती रही है। ऐसे में इस बार भी PWD की सक्रियता सरकार की साख को और मजबूत करने का अवसर है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News