Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

“पू” की पावर: करीना कपूर की आइकॉनिक डिवा स्टाइल आज भी कर रही है लोगों को दीवाना

News Desk
News Desk News Desk
29 May 2025
12:45 AM
1 min read
“पू” की पावर: करीना कपूर की आइकॉनिक डिवा स्टाइल आज भी कर रही है लोगों को दीवाना


>करीना कपूर खान की फ़िल्म कभी ख़ुशी कभी ग़म की पू (Poo) एक ऐसा किरदार बन चुकी है, जिसने फैशन, स्टाइल और एटीट्यूड की परिभाषा ही बदल दी। अब दो दशक बाद भी, सोशल मीडिया पर इस किरदार की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है, और खुद करीना को इस बात की खुशी है कि पू का डिवा एनर्जी आज भी नई पीढ़ी को प्रेरित कर रही है।


>बुधवार की रात करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर Vogue India की एक पोस्ट रीशेयर की, जिसमें पू के किरदार की एवरग्रीन लोकप्रियता और प्रभाव की बात की गई थी। करीना ने इस पर पू के मशहूर डायलॉग से प्रतिक्रिया दी — “I like it… I like it” — और इसके साथ दिल, रेनबो और हंसने वाले इमोजी जोड़े।


>Vogue India की पोस्ट में लिखा गया, “करीना कपूर खान का पू के रूप में आइकॉनिक अभिनय आज भी एक पूरी पीढ़ी को आकर्षित करता है। वह हमारी ‘Cher Horowitz’ और ‘Elle Woods’ थीं — एक दमदार डिवा एनर्जी (BDE) से भरपूर।”

पू: सिर्फ किरदार नहीं, एक पॉप कल्चर आइकन


>कभी खुशी कभी ग़म (2001) में करीना द्वारा निभाया गया यह किरदार आज भी युवाओं की इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स में जिंदा है। पू की वन-लाइनर्स, जैसे “Tell me how it was?”, “Whatever!” और “It’s my life!” आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं।

अभिनय में विविधता चाहती हैं करीना


>एक पुराने इंटरव्यू में करीना ने कहा था, “एक एक्टर के तौर पर आप हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। लेकिन मेरे लिए ये मुश्किल रहा है क्योंकि लोग मुझे पू और गीता के रूप में पहचानते हैं। यही वजह है कि अब मैं कुछ अलग करने की कोशिश में हूं।”

अगली फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना


>करीना कपूर की अगली फिल्म दायरा है, जिसका निर्देशन कर रही हैं मेघना गुलज़ार। फिल्म में उनके साथ प्रिथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में होंगे। करीना ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए लिखा, “मैं हमेशा से कहती आई हूं कि मैं डायरेक्टर की एक्टर हूं… और इस बार मैं एक बेहतरीन निर्देशिका और अद्भुत सह-कलाकार के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News