Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

KGMU में बवाल: नशे में धुत जूनियर डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ से की मारपीट, 9 पर मुकदमा, 4 सस्पेंड

Lucknow News: लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में शनिवार देर रात नर्सिंग स्टाफ और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुए बवाल ने अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। नशे में धुत डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए 9 के खिलाफ मुकदमा और 4 को निलंबित किया गया है।
News Desk
News Desk News Desk
23 Sep 2025
12:04 AM
1 min read
KGMU में बवाल: नशे में धुत जूनियर डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ से की मारपीट, 9 पर मुकदमा, 4 सस्पेंड
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में शनिवार देर रात नर्सिंग स्टाफ और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुए बवाल ने अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। नशे में धुत डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए 9 के खिलाफ मुकदमा और 4 को निलंबित किया गया है।

>राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार देर रात बड़ा हंगामा देखने को मिला। आरोप है कि शराब के नशे में धुत जूनियर डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ अधिकारी शुभम राव से जमकर मारपीट की, जिसके बाद अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया और करीब दो घंटे तक मरीजों का इलाज प्रभावित रहा।

>मामले के तूल पकड़ने के बाद दोनों पक्षों ने चौक कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर 9 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वहीं चार रेजिडेंट डॉक्टर – अश्विन, आयुष, निखिल और अंकित वर्मा – को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

>नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि संबंधित डॉक्टर अक्सर शनिवार की रात शराब के नशे में ड्यूटी पर आते हैं और गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। पीड़ित शुभम राव का कहना है कि घटना की रात डॉक्टरों ने न केवल उन पर हमला किया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।

>इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा और बढ़ गया। डॉक्टरों के निलंबन के खिलाफ उनके साथी लामबंद होकर प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगा रहे हैं। वहीं नर्सिंग स्टाफ ने भी कार्रवाई की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News