Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

फर्जी एलएलबी कोर्स से भड़के छात्र, रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के बाहर हो रहा प्रदर्शन

फूटा, फर्जी एलएलबी कोर्स के खिलाफ रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के बाहर बवाल मच गया, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर प्रशासन को बैकफुट पर ला खड़ा किया।
News Desk
News Desk News Desk
01 Sep 2025
07:51 AM
1 min read
फर्जी एलएलबी कोर्स से भड़के छात्र, रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के बाहर हो रहा  प्रदर्शन
हाइलाइट्स
फूटा, फर्जी एलएलबी कोर्स के खिलाफ रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के बाहर बवाल मच गया, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर प्रशासन को बैकफुट पर ला खड़ा किया।


>रामस्वरूप यूनिवर्सिटी प्रशासन पर बिना मान्यता के एलएलबी कोर्स चलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार और सोमवार को छात्रों ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। नाराज़ छात्रों का कहना है कि फर्जी कोर्स के नाम पर एडमिशन लेकर उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।


>बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के गदिया स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस गेट के बाहर एलएलबी छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि प्रशासन ने बीबीए-एलएलबी कोर्स की फर्जी मान्यता दिखाकर एडमिशन दिया और अब भविष्य दांव पर लग गया है।


>सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ एबीवीपी कार्यकर्ता और बीबीए स्टूडेंट्स भी शामिल हो गए। भीड़ ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।


>विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने शुक्रवार को छात्रों से दो दिन का समय मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर सोमवार को विरोध तेज हो गया। हंगामे के बीच प्रशासन ने छात्रों को शपथ पत्र के माध्यम से समाधान का आश्वासन दिया, हालांकि प्रदर्शनकारी लिखित मान्यता प्रमाणपत्र की मांग पर अड़े रहे।


>प्रदर्शन में शामिल छात्रों वैभव शुक्ला, आदित्य यादव, शिवनाथ यादव, दुर्गेश सिंह, अर्पिता और अभिषेक रस्तोगी ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें धमकी तक दी है कि यदि वे धरना या प्रदर्शन करेंगे तो कॉलेज से निलंबन का सामना करना पड़ेगा। 

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News