Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

खड़े डंपर से भिड़ा लोडर, दो भाइयों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

News Desk
News Desk News Desk
19 Jun 2025
02:50 AM
1 min read
खड़े डंपर से भिड़ा लोडर, दो भाइयों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम


>बुधवार रात करीब 1 बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सीतापुर निवासी पंकज गुप्ता (24) और दीपू गुप्ता (27) लोडर से ताजिया का सामान लेकर कानपुर से बिसवां लौट रहे थे, तभी बंथरा थाना क्षेत्र में सरोज पाइप कंपनी के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास उनका लोडर खड़े डंपर से भीषण टक्कर में जा भिड़ा। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


>लोडर चला रहे पंकज के साथ अगली सीट पर दीपू बैठा था, जबकि एक अन्य युवक पीछे बैठा था, जो इस दुर्घटना में किसी तरह बच गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के शव वाहन में बुरी तरह फंस गए थे। फायर सर्विस टीम को केबिन काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा।


>घायलों को तुरंत सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पंकज और दीपू को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही बंथरा पुलिस और सरोजनी नगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। एफएसओ सुमित प्रताप सिंह की अगुवाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।


>हादसे के बाद मृतकों के गांव — ब्राह्मणी टोला और शंकरगंज बिसवां (सीतापुर) में कोहराम मच गया। दीपू की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, खासकर क्योंकि दीपू अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है।


>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर सड़क किनारे खड़ा था और लोडर पीछे से तेजी से आकर उससे टकराया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो मौके से फरार हो गया था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News