Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

855 करोड़ रुपये की परियोजना से तैयार होगा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, नवीन ओपीडी और टीचिंग ब्लॉक भी होंगे विकसित।
Bureau
Bureau News Desk
18 May 2026
10:35 PM
1 min read
लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
हाइलाइट्स
855 करोड़ रुपये की परियोजना से तैयार होगा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, नवीन ओपीडी और टीचिंग ब्लॉक भी होंगे विकसित।

 

प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। कैबिनेट बैठक में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नवीन परिसर, शहीद पथ स्थित गोमती नगर विस्तार सेक्टर-7 में 1010 बेड वाले अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी इमरजेंसी सेंटर अस्पताल, नवीन ओपीडी ब्लॉक और टीचिंग ब्लॉक के निर्माण परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई है।

 

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 855 करोड़ 4 लाख 34 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। परियोजना के तहत आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और संसाधनों से सुसज्जित मल्टी स्पेशलिटी इमरजेंसी सेंटर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें कुल 1010 बेड स्थापित किए जाएंगे। इससे गंभीर और आपातकालीन मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

 

उन्होंने बताया कि राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नवीन ओपीडी ब्लॉक का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे मरीजों को उपचार के लिए अधिक व्यवस्थित, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अस्पताल में रोगियों की बढ़ती संख्या के कारण वर्तमान व्यवस्थाओं पर बढ़ रहे दबाव को कम करने में भी यह परियोजना सहायक मानी जा रही है।

 

 

परियोजना के अंतर्गत 200 सीटों की क्षमता वाला अत्याधुनिक टीचिंग ब्लॉक भी विकसित किया जाएगा। इसमें चिकित्सा छात्रों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को उन्नत प्रशिक्षण वातावरण मिल सकेगा।

Explore Related Topics

लोहिया संस्थान 1010 बेड इमरजेंसी सेंटर लखनऊ उत्तर प्रदेश कैबिनेट

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News