Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बदमाशों ने महिला का सिर दीवार से टकराया, गला रेता, लूट ले गए सब कुछ

AC रिपेयर के नाम पर आए थे दरिंदे: लखनऊ में महिला से लूट, विरोध करने पर गला रेता, 3 मिनट में दहशत
News Desk
News Desk News Desk
09 Jul 2025
11:15 PM
1 min read
बदमाशों ने महिला का सिर दीवार से टकराया, गला रेता, लूट ले गए सब कुछ
हाइलाइट्स
AC रिपेयर के नाम पर आए थे दरिंदे: लखनऊ में महिला से लूट, विरोध करने पर गला रेता, 3 मिनट में दहशत


>राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में दिनदहाड़े एक महिला के घर घुसकर लूट और जानलेवा हमला किया गया। खुद को AC मैकेनिक बताकर घर में दाखिल हुए बदमाशों ने सोने की चेन, कान की बाली और अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर महिला का सिर दीवार से टकरा दिया और चाकू से गला रेत दिया। महिला की चीख-पुकार पर बेटों के पहुंचते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात महज 3 मिनट में अंजाम दी गई, जिसने शहर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।


>घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। घायल महिला की पहचान शशि पांडे के रूप में हुई है, जो भूतनाथ कॉलोनी, इंदिरा नगर की निवासी हैं। उनके पति हरीश पांडे बापू भवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अंडर सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हैं।


>शशि पांडे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू से गले पर वार के साथ-साथ कान फट गया और हाथ पर भी हमला कर अंगूठी छीनी गई।


>पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाश तीन दिन से घर की रेकी कर रहे थे। वे बार-बार बेल बजाते और फिर गायब हो जाते। घर के पास एक स्कूल है, इसलिए परिजन इसे बच्चों की शरारत समझते रहे।


>
>घटना वाले दिन दो युवक पहुंचे और बोले – AC की सर्विसिंग के लिए आए हैं। जब शशि ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया और मुड़ने लगीं, तभी एक बदमाश ने गला पकड़कर सिर दीवार से दे मारा और फिर चाकू से वार कर दिए। इलाके में CCTV कैमरे न होना और 100 मीटर दूर पुलिस चौकी की निष्क्रियता पर परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं।


>घटना के वक्त शशि के दोनों बेटे—श्रेयांश (बीटेक छात्र, MNIT प्रयागराज) और यशु (स्कूल छात्र) घर में मौजूद थे और खाना खा रहे थे। मां की चीख सुन वे दौड़े, तभी बदमाश भाग निकले। घटना के बाद 112 पर कॉल किया गया, लेकिन पुलिस आधा घंटा लोकेशन ही तलाशती रही। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव पर गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


>ACP अनीद विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की मदद से चार टीमें गठित की गई हैं। वारदात से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News