Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बकरीद पर लखनऊ में हाई अलर्ट, ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा कड़ी

पुलिस-प्रशासन की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, 1300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात।
Bureau
Bureau News Desk
27 May 2026
07:40 PM
1 min read
बकरीद पर लखनऊ में हाई अलर्ट, ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा कड़ी
हाइलाइट्स
पुलिस-प्रशासन की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, 1300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात।

 

बकरीद के मद्देनजर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रशासन की ओर से विभिन्न पीस कमेटियों और धर्मगुरुओं से भी संवाद किया गया है।

 

जेसीपी बबलू कुमार 

 

पुलिस के अनुसार, ईदगाह ऐशबाग, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा समेत प्रमुख नमाज स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पूरे आयोजन क्षेत्र को 4 जोन और 5 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

 

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 24 वरिष्ठ अधिकारियों, 50 इंस्पेक्टर, 482 सब-इंस्पेक्टर और 1347 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 6 कंपनी PAC, वायरलेस यूनिट और स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) की टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

 

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक पेट्रोल और सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में CCTV कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

 

 

त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Explore Related Topics

बकरीद लखनऊ ईदगाह टीले वाली मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ ट्रैफिक डायवर्जन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News