Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चिनहट की अपट्रान चौकी में भव्य बड़ा मंगल भंडारे का आयोजन, जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा इलाका

सुंदरकांड पाठ के बाद हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, पुलिसकर्मियों की सभी ने की सराहना।
Bureau
Bureau News Desk
26 May 2026
08:47 PM
1 min read
चिनहट की अपट्रान चौकी में भव्य बड़ा मंगल भंडारे का आयोजन, जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा इलाका
हाइलाइट्स
सुंदरकांड पाठ के बाद हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, पुलिसकर्मियों की सभी ने की सराहना।

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित अपट्रान चौकी में मंगलवार को बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आप्ट्रान चौकी इंचार्ज धनंजय सिंह ने चौकी परिसर के द्वार पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

 

भंडारे के दौरान चौकी में तैनात दरोगा और पुलिसकर्मियों ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। आयोजन में थाना अध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। चिनहट थाने की विभिन्न चौकियों से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और भंडारे की व्यवस्थाओं की सराहना की।

 

भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सक्रिय रहे।

 

बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।

Explore Related Topics

लखनऊ चिनहट बड़ा मंगल भंडारा अपट्रान चौकी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News