Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में बीती रात बेटे को बचाने आयी को मां को लगी गोली, आरोपी फरार

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, पुलिस जांच में जुटी।
Bureau
Bureau News Desk
05 May 2026
08:24 PM
1 min read
लखनऊ में बीती रात बेटे को बचाने आयी को मां को लगी गोली, आरोपी फरार
हाइलाइट्स
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, पुलिस जांच में जुटी।

लखनऊ में बीती रात बेटे को बचाने के लिए आगे आई एक मां गोली लगने से घायल हो गई। चिनहट थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे को बचाने के प्रयास में गोली लगने से घायल हो गई। गोली महिला के पैर में लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक चली गोली से आसपास के लोग घबराकर अपने घरों में चले गए। सूचना मिलते ही चिनहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उसी कॉलोनी की रहने वाली दिव्या सिंह ने दिव्यांश, प्रियांश, सैफ, शान और युवराज के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि घटना के तुरंत बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, लेकिन घटना के कई घंटे बाद भी सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Explore Related Topics

लखनऊ फायरिंग चिनहट

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News