Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में पति-पत्नी का विवाद बना हत्या की वजह

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर शव इंदिरा नहर किनारे फेंका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
Bureau
Bureau News Desk
15 May 2026
03:01 AM
1 min read
लखनऊ में पति-पत्नी का विवाद बना हत्या की वजह
हाइलाइट्स
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर शव इंदिरा नहर किनारे फेंका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

 

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहा आरोप है कि पति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को इंदिरा नहर के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

घटना चिनहट थाना क्षेत्र के कस्बा इलाके की है। आरोप है कि अल्ताफ (उम्र 28 वर्ष) नामक युवक ने अपनी  पत्नी की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। मृतका के परिवार के अनुसार 14 मई की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई।

 

मृतका की मां का आरोप है कि घटना के बाद जब परिवार ने महिला के बारे में पूछा तो आरोपी अल्ताफ ने कहा कि उसकी पत्नी किसी के साथ घर छोड़कर चली गई है। हालांकि परिवार को उस पर शक हुआ और लगातार पूछताछ करने पर आरोपी फरार हो गया और रिश्तेदारों की मदद से अल्ताफ को पुलिस के हवाले किया गया ।


मृतका की माँ

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जब सख्ती से पूछताछ की तो अल्ताफ टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया उसने पत्नी की हत्या करने और शव को इंदिरा नहर किनारे फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई वही परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

चिनहट थाना पुलिस एसएचओ के अनुसार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।  पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Explore Related Topics

लखनऊ हत्या चिनहट

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News