Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चिनहट तिराहे पर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, अयोध्या हाईवे पर थमा यातायात

शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर धधका, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे बाद पाया काबू।
Bureau
Bureau News Desk
22 May 2026
07:06 PM
1 min read
चिनहट तिराहे पर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, अयोध्या हाईवे पर थमा यातायात
हाइलाइट्स
शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर धधका, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे बाद पाया काबू।

 

राजधानी लखनऊ के व्यस्त चिनहट तिराहे पर शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना अयोध्या हाईवे पर होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हों गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय अचानक ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने लगीं, जिसके कुछ ही देर बाद उसमें आग भड़क उठी। आग बढ़ने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

 

फायर कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित की गई। आग लगने की वजह से चिनहट तिराहे से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई और अयोध्या हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस को वाहनों को बेरीगेटिंग के जरिये गाड़ियों को निकालना पड़ा जिस कारण यातायात और भी प्रभावित हुआ।

 

कामता पावर हाउस के जेई के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण आग लगी जिस कारण कुछ देर के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी रोकनी पड़ी फिलहाल आग पर काबू पाने के बाद फिर से क्षेत्र में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गयी है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Explore Related Topics

लखनऊ चिनहट तिराहा आग ट्रांसफार्मर अयोध्या हाईवे जाम फायर ब्रिगेड

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News