Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ सिविल कोर्ट में पिस्टल संग दो युवक गिरफ्तार, एक पर एनआईए केस

लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में चेकिंग के दौरान दो युवक पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार। एक आरोपी का मामला एनआईए कोर्ट में विचाराधीन, पुलिस जांच जारी।
News Desk
News Desk News Desk
26 Feb 2026
04:15 PM
1 min read
लखनऊ सिविल कोर्ट में पिस्टल संग दो युवक गिरफ्तार, एक पर एनआईए केस
हाइलाइट्स
लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में चेकिंग के दौरान दो युवक पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार। एक आरोपी का मामला एनआईए कोर्ट में विचाराधीन, पुलिस जांच जारी।

लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच के दौरान दो युवकों को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ एनआईए कोर्ट में मामला विचाराधीन बताया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार राजाजीपुरम निवासी भानु प्रताप यादव गुरुवार को कचहरी परिसर में प्रवेश के दौरान गेट नंबर-8 पर रोका गया। तलाशी में उसके पास से फैक्ट्री मेड .32 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के मुताबिक वह नशे की हालत में था और उसके पास एक ब्रीफकेस भी मिला।

 

प्रारंभिक पूछताछ में भानु प्रताप ने पिस्टल को लाइसेंसी बताया, हालांकि वह मौके पर कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार उसका एक मामला एनआईए कोर्ट में विचाराधीन है।

 

दूसरा आरोपी लालचंद, जो अमन विहार, ठाकुरगंज क्षेत्र का निवासी है, भानु प्रताप के साथ परिसर में आया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर संबंधित थाने भेज दिया है।

 

कोर्ट परिसर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हथियार के साथ पकड़े जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। पुलिस का कहना है कि नियमित चेकिंग के कारण ही दोनों को समय रहते पकड़ लिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध तथा कोर्ट परिसर में ले जाने की मंशा क्या थी।

Explore Related Topics

लखनऊ सिविल कोर्ट पिस्टल बरामद एनआईए कोर्ट मामला भानु प्रताप यादव लालचंद ठाकुरगंज कोर्ट सुरक्षा जांच Lucknow crime news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News