Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

सैलरी और शोषण के आरोपों को लेकर 200 से अधिक कर्मचारी सड़कों पर उतरे
Bureau
Bureau News Desk
02 Apr 2026
01:25 PM
1 min read
लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
हाइलाइट्स
सैलरी और शोषण के आरोपों को लेकर 200 से अधिक कर्मचारी सड़कों पर उतरे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। 200 से अधिक कर्मचारियों ने ‘1076 हाय-हाय’ के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर कूच किया। 

 

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे कर्मचारियों ने लोहिया पथ से अचानक मार्च शुरू किया। प्रदर्शनकारियों का समूह मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ रहा था, जिसे देखते हुए पुलिस ने रास्ते में कई स्थानों पर उन्हें रोकने की कोशिश की।

 

पुलिस द्वारा चार बार रोकने के प्रयास किए गए, लेकिन कर्मचारी नहीं रुके और आगे बढ़ते रहे। लोहिया पार्क तक पुलिस उन्हें रोकने में असफल रही, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संगीत नाटक अकादमी के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग की। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। हालात को देखते हुए पुलिस ने बलपूर्वक कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

 

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में कार्यरत कर्मचारियों के साथ शोषण किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मात्र 7000 रुपये वेतन दिया जा रहा है।

Explore Related Topics

लखनऊ सीएम हेल्पलाइन 1076

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News