Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दुबई पहुंचने से पहले खुल गई सच्चाई, फर्जी वीजा-टिकट के सहारे युवकों से ₹1.10 लाख की ठगी

विदेश में नौकरी का भरोसा देकर दस्तावेज लिए गए, एयरपोर्ट पर जांच में वीजा और टिकट फर्जी मिलने के बाद मामला सामने आया।
Bureau
Bureau News Desk
19 Jun 2026
06:44 PM
1 min read
दुबई पहुंचने से पहले खुल गई सच्चाई, फर्जी वीजा-टिकट के सहारे युवकों से ₹1.10 लाख की ठगी
हाइलाइट्स
विदेश में नौकरी का भरोसा देकर दस्तावेज लिए गए, एयरपोर्ट पर जांच में वीजा और टिकट फर्जी मिलने के बाद मामला सामने आया।

 

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में चिनहट थाने में एक कंसल्टेंसी कंपनी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े आरोपों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

बाराबंकी निवासी नसव्वर पुत्र असगर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके परिचित जुबेर ने उसे दुबई में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बाद उसकी मुलाकात एजेंट मैकाइल और अन्य लोगों से कराई गई। आरोप है कि सभी ने मिलकर चिनहट स्थित एक कंसल्टेंसी कार्यालय में बुलाया और विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उससे ₹1.10 लाख रुपये ले लिए।

 

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ के किसान पथ पर दर्दनाक हादसा, तेल टैंकर की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने नौकरी का भरोसा देते हुए पासपोर्ट, आधार कार्ड समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अपने पास जमा करा लिए। बाद में दुबई जाने के लिए वीजा और हवाई टिकट उपलब्ध कराए गए। हालांकि, एयरपोर्ट पर जांच के दौरान वीजा और टिकट फर्जी पाए गए, जिसके बाद युवक को यात्रा करने से रोक दिया गया।

 

यह खबर भी पढ़े - STF की धौंस, निवेश का झांसा और लूट... फरार दरोगा मोहित और CRPF अफसर जय प्रकाश पर इनाम की तैयारी

 

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने लगातार टालमटोल की। कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बाद में जानकारी मिली कि इसी कंसल्टेंसी के माध्यम से कई अन्य युवकों से भी विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम वसूली गई है।

 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मामले के सामने आने के बाद आरोपियों ने कार्यालय पर ताला लगा दिया और फरार होने का प्रयास किया। साथ ही कई लोगों की मेहनत की कमाई हड़प ली गई। मामले की शिकायत पुलिस चौकी से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक की गई। कार्रवाई नहीं होने के बाद अंततः चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

 

यह खबर भी पढ़े - खेलते-खेलते मेन गेट के पास पहुंची मासूम, अचानक उखड़ा लोहे का गेट और चली गई जान

 

चिनहट पुलिस ने शिकायत के आधार पर जुबेर, मैकाइल, अनुकर तथा सीआर एडवाइजरी मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है।

Explore Related Topics

दुबई नौकरी ठगी फर्जी वीजा लखनऊ चिनहट

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News