Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में शिक्षा मंत्री के आवास पर तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Lucknow News: लखनऊ में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर तैनात 26 वर्षीय पीएसी सिपाही गुलज़ार अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिविल अस्पताल में मृत घोषित।
News Desk
News Desk News Desk
19 Dec 2025
04:22 PM
1 min read
लखनऊ में शिक्षा मंत्री के आवास पर तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर तैनात 26 वर्षीय पीएसी सिपाही गुलज़ार अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिविल अस्पताल में मृत घोषित।


>राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 32वीं वाहिनी पीएसी में तैनात 26 वर्षीय गुलज़ार अली के रूप में हुई है।


>पुलिस के अनुसार, गुलज़ार अली ड्यूटी समाप्त करने के बाद मंत्री आवास परिसर स्थित अपने कमरे में गए थे। सुबह जब उन्हें ड्यूटी के लिए जगाने की कोशिश की गई तो वह अचेत अवस्था में पाए गए। इसके बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


>घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मंत्री का आवास थाना गौतमपल्ली क्षेत्र के 2, मॉल एवेन्यू में स्थित है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृत्यु का कारण ठंड लगना या हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News