Monday, 12 October 2026 | Lucknow | 29°C

ANM Protest in Lucknow: महिला एएनएम कर्मियों ने किया डिप्टी सीएम के आवास का घेराव, दी बड़ी चेतावनी

ANM Protest in Lucknow: लखनऊ में संविदा और आउटसोर्सिंग पर कार्यरत महिला एएनएम कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार छठे दिन भी जारी रहा।
Bureau
Bureau News Desk
12 Oct 2026
02:52 PM
1 min read
ANM Protest in Lucknow: महिला एएनएम कर्मियों ने किया डिप्टी सीएम के आवास का घेराव, दी बड़ी चेतावनी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
महिला ANM कर्मियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम के आवास का किया घेराव
6 दिन से जारी आंदोलन, मांगें पूरी नहीं होने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी
स्थायी नौकरी और समान वेतन समेत कई मांगें
पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को हटाकर इको गार्डन भेजा

ANM Protest in Lucknow: राजधानी लखनऊ में संविदा और आउटसोर्सिंग पर कार्यरत महिला एएनएम कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार छठे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रही महिला एएनएम कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि बीते 6 दिनों से आंदोलन कर उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद भी अभी तक उनकी समस्याओं पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है। वहीं समस्याओं के समाधान की जगह उन्हें केवल आश्वासन ही दिये जा रहे हैं। जिससे महिला एएनएम कर्मचारियों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। 

प्रदर्शन कर रही महिला एएनएम कर्मियों ने अपनी समस्याओं पर कोई फैसला न होने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी भी दी। उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो फिर आगामी विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम भुगतने पड़ जाएंगे। महिलाओं का कहना है कि वह इससे पहले भी कई बार उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप चुकी हैं, लेकिन फिर भी उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

महिला एएनएम कर्मियों ने सरकार से उनकी विभिन्न मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र ही फैसला करने की अपील की है। वहीं उप मुख्यमंत्री के आवास के बाहर महिलाओं कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी होते पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय हो गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क पर प्रदर्शन कर रही महिला एएनएम कर्मचारियों को बलपूर्वक हटाया। पुलिस ने महिला कर्मियों को बसों में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान भी प्रदर्शनकारी महिलाएं अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जाहिर करती रहीं।

आंदोलन के आगे जारी रखने पर महिला कर्मियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। महिला कर्मचारियों की मांग है कि संविदा एएनएम कर्मियों को स्थायी किया जाए। इसके साथ ही महिलाकर्मियों की मुख्य मांगों में समान कार्य के लिए समान वेतन, स्वास्थ्य बीमा और नियमित ईपीएफ अंशदान, गृह जनपद में तैनाती, कार्यस्थल पर शिकायतों के निस्तारण और सुरक्षा के लिए विशाखा कमेटी गठित करने की भी मांग कर रही हैं। महिला एएनएम कर्मचारियों का कहना है कि काफी लंबे समय से सेवा में रहने के बाद भी उन्हें जरूरी सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है। 

Explore Related Topics

ANM Protest in Lucknow Lucknow News UP News Today

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News