Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में मेगा कैंप में जनता और बैंक अधिकारियों ने जताई भागीदारी

Lucknow News: लखनऊ में RBI के मार्गदर्शन में आयोजित मेगा वित्तीय समावेशन कैंप में बैंकों ने जनता को डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता से अवगत कराया।
News Desk
News Desk News Desk
20 Sep 2025
06:37 AM
1 min read
लखनऊ में मेगा कैंप में जनता और बैंक अधिकारियों ने जताई भागीदारी
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में RBI के मार्गदर्शन में आयोजित मेगा वित्तीय समावेशन कैंप में बैंकों ने जनता को डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता से अवगत कराया।

भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ के मार्गदर्शन में जनपद लखनऊ में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए मेगा कैंप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक एच.डी.एफ.सी, भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कैंप का शुभारंभ रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार और आर.बी.आई एल.डी.ओ अमित गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा की राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति उप महाप्रबंधक निधि कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक लखनऊ मनीष पाठक, एच.डी.एफ.सी आंचलिक प्रमुख अनुज राज और भारतीय स्टेट बैंक मुख्य प्रबंधक विनीत द्विवेदी सहित लगभग 500 लोग उपस्थित रहे।

कैंप में उपस्थित नागरिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग और डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वरिष्ठ बैंक अधिकारियों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए और लोगों को वित्तीय समावेशन के महत्व से अवगत कराया।

अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष पाठक ने सभी बैंक कर्मचारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से जनता में वित्तीय जागरूकता बढ़ती है और डिजिटल बैंकिंग को अपनाने की प्रवृत्ति मजबूत होती है। कार्यक्रम का समापन हल्के जलपान के साथ हुआ।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News