Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में 31 दिसंबर को यातायात के लिए होगा रुट डायवर्ट

Lucknow News: नए वर्ष के जश्न को लेकर लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, आपातकाल के लिए हेल्पलाइन जारी।
News Desk
News Desk News Desk
30 Dec 2025
01:39 PM
1 min read
लखनऊ में 31 दिसंबर को यातायात के लिए होगा रुट डायवर्ट
हाइलाइट्स
Lucknow News: नए वर्ष के जश्न को लेकर लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, आपातकाल के लिए हेल्पलाइन जारी।


>नए वर्ष के स्वागत और संभावित भीड़ को देखते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने हजरतगंज क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। 31 दिसंबर 2025 की रात 12 बजे से हजरतगंज और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा।


>यातायात पुलिस लखनऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नववर्ष के अवसर पर सार्वजनिक सुरक्षा और सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए हजरतगंज क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। इस दौरान कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकाला जाएगा।


>सहारागंज, परिवर्तन चौक, सिकंदरबाग, गोल्फ क्लब, बर्लिंगटन चौराहा, गांधी सेतु, 1090 सहित कई क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन रूट निर्धारित किए गए हैं। केवल आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों को निर्धारित मार्गों से आवागमन की अनुमति दी जाएगी।


>पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से हजरतगंज क्षेत्र में प्रवेश से बचें। किसी भी आपात स्थिति या चिकित्सकीय आवश्यकता के लिए नागरिक यातायात कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News