Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना लेकिन जलभराव बना चुनौती

News Desk
News Desk News Desk
20 Jun 2025
12:18 AM
1 min read
लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना लेकिन जलभराव बना चुनौती


>राजधानीवासियों के लिए राहत की खबर है। बीते कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी के बाद लखनऊ में रविवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। सोमवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज दिनभर झमाझम बारिश की संभावना बनी रहेगी।


>बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। सड़कों पर ठंडी हवा और बारिश की बूँदों ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे में राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।


>हालांकि राहत के साथ कुछ परेशानियां भी देखने को मिल रही हैं। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है। लखनऊ नगर निगम ने इसको लेकर सतर्कता बरतते हुए आम नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1533 जारी किया है। यदि कहीं भी जलभराव की स्थिति है, तो नागरिक इस नंबर पर कॉल करके नगर निगम को सूचना दे सकते हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News