Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में अखाड़ा बना इनकम टैक्स ऑफिस, असिस्टेंट कमिश्नर ने IRS अधिकारी को दफ्तर में बंद कर पीटा

News Desk
News Desk News Desk
29 May 2025
08:37 AM
1 min read
लखनऊ में अखाड़ा बना इनकम टैक्स ऑफिस, असिस्टेंट कमिश्नर ने IRS अधिकारी को दफ्तर में बंद कर पीटा


>उत्तरप्रदेश में इनकम टैक्स ऑफिस अखाड़ा बन गया, दरअसल राजधानी स्थित इस कार्यालय में असिस्टेंट कमिश्नर पर IRS अधिकारी को कमरा बंद कर पीटने का आरोप है, IRS अधिकारी गौरव गर्ग को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर IRS गौरव गर्ग की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


>यूपी के आयकर विभाग मुख्यालय उस समय चर्चाओं में आया जब दो अधिकारियों के मध्य मारपीट होने लगी, इसी कार्यालय में तैनात डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग अपने कार्यालय में बैठे शासकीय कार्यों का निर्वहन कर रहे थे इसी दौरान असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र कुमार मिश्रा ने उनके कमरे में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।


>आरोप है कि असिस्टेंट कमिश्नर ने कार्यालय में ही कमरा बंद कर उनको पीटा, जिससे गौरव गर्ग को काफी चोट आई है, उनको श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, बता दे कि IRS अधिकारी गौरव गर्ग की पत्नी रवीना त्यागी उत्तर प्रदेश कैडर की IPS अधिकारी है, जो मौजूदा समय में लखनऊ में तैनात हैं, गौरव गर्ग ने असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ हजरतगंज पुलिस को तहरीर दी है।


>घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव सिविल अस्पताल पहुंचे, उन्होंने बताया कि हमे सूचना प्राप्त हुई है उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया है,वह अभी सुरक्षित है और उनका चिकित्सीय परीक्षण हो रहा, उनके साथ किसने मारपीट की है, जो तहरीर मिलेगी उसी हिसाब से कार्यवाई होगी, डीसीपी का यह भी कहना है कि किस बारे में विवाद हुआ उसकी जानकारी नही है,उनका इलाज किया जा रहा है,अभी हमे तहरीर कोई प्राप्त नही हुई है,तहरीर पर कार्यवाई की जाएगी, हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अभी आरोपी अधिकारी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News