Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में बंद घरों की रैकी कर चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में बंद घरों की रैकी कर चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने कैमरा, लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया।
News Desk
News Desk News Desk
04 Dec 2025
02:58 PM
1 min read
लखनऊ में बंद घरों की रैकी कर चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में बंद घरों की रैकी कर चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने कैमरा, लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया।


>लखनऊ के इंदिरानगर थाना और क्राइम टीम पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई में बंद घरों की रैकी कर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है।


>डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के अनुसार 13 अक्टूबर 2025 को एक विदेशी नागरिक ने बंद घर का ताला तोड़कर की गई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में मिले सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। 4 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए विकास निगम, रज्जो, मोहित अवस्थी और संजय कश्यप को लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।


>गिरफ्तार आरोपियों से 01 कैमरा, 01 लैपटॉप, 01 मोबाइल, पीलीधातु, विदेशी मुद्रा, परफ्यूम, कपड़े, बेल्ट, जूते, घड़ी, और 4250 रुपये नकद सहित विभिन्न चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News