Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में दर्दनाक हादसा - लोनी नदी में डूबे तीन मासूम

News Desk
News Desk News Desk
29 Aug 2025
04:31 AM
1 min read
लखनऊ में दर्दनाक हादसा - लोनी नदी में डूबे तीन मासूम

राजधानी के गोसाईगंज क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सलेमपुर गांव में नहाने गए तीन मासूम बच्चे लोनी नदी में डूब गए। ग्रामीणों की तत्परता से तीनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। एक बच्चे को पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गोसाईगंज पुलिस के अनुसार, ग्राम लोधपुरवा मजरा सलेमपुर के तीन बच्चे गौरव (4 वर्ष), हिमानी (4 वर्ष) और विराट (4 वर्ष) सुबह खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गए। मासूम नहाने लगे, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़े और तीनों को बाहर निकाला।

इस हादसे में गौरव पुत्र साजन और हिमानी पुत्री अंकित की मौत हो गई, जबकि विराट पुत्र गुड्डू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। सूचना मिलते ही पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News