Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के चिन्हट में प्रेम के नाम पर साजिश! युवती पर धर्मांतरण का दबाव

News Desk
News Desk News Desk
08 Jul 2025
10:10 PM
1 min read
लखनऊ के चिन्हट में प्रेम के नाम पर साजिश! युवती पर धर्मांतरण का दबाव


>राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक 20 वर्षीय हिंदू युवती ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं कि एक मुस्लिम युवक राशिद ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसे तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दी।


>पीड़िता मूल रूप से सुलतानपुर जिले की रहने वाली है और फिलहाल लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है।


>युवती ने बताया कि राशिद ने पहले खुद को धार्मिक रूप से समदर्शी बताकर दोस्ती की शुरुआत की। वह हनुमान चालीसा और शिव चालीसा पढ़कर खुद को हिंदू धर्म के प्रति सम्मान रखने वाला बताता था। लेकिन कुछ समय बाद उसने इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाना शुरू किया।


>आरोप के मुताबिक, उसने सऊदी अरब और बांग्लादेश में रिश्तेदारों का हवाला देते हुए कहा कि “इस्लाम कबूल कर लो, हम वहां जाकर अच्छी जिंदगी बिताएंगे।” इसके बदले पैसों का लालच भी दिया गया।


>जब युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो राशिद ने अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। फिर उसके फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। इसके साथ ही, यदि किसी को कुछ बताया तो परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दी गई।


>युवती ने बताया कि इस मानसिक दबाव और डर की वजह से उसके मन में कई बार आत्महत्या करने का ख्याल आया, लेकिन हिम्मत जुटाकर अपनी बड़ी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।


>1 जुलाई को आरोपी राशिद एक बार फिर लखनऊ स्थित घर पहुंचा और फूलों का बुके फेंककर धमकी भरे अंदाज़ में चला गया। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने उसे मिलने के लिए हुसड़िया चौराहे पर बुलाया। वहां काली स्कॉर्पियो में तीन-चार लोग आए और धमकी दी कि “शादी नहीं करोगी तो तेजाब डाल देंगे।”

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News