Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ पुलिस ने किया ऑटो लूट गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने राहगीरों से लूट करने वाले ऑटो गिरोह का खुलासा किया। चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी और ऑटो बरामद।
News Desk
News Desk News Desk
04 Dec 2025
03:43 PM
1 min read
लखनऊ पुलिस ने किया ऑटो लूट गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने राहगीरों से लूट करने वाले ऑटो गिरोह का खुलासा किया। चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी और ऑटो बरामद।


>लखनऊ पुलिस ने मड़ियाव थाना क्षेत्र में सक्रिय एक ऑटो सवार लूट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर राहगीरों से मारपीट कर नकदी लूटने और उनके मोबाइल फोन से रकम ट्रांसफर कराने का आरोप है।


>थाना मड़ियाव पुलिस के अनुसार, 02 दिसंबर को योगेंद्र नामक व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ₹2,000 नकद छीनने और उसके मोबाइल के माध्यम से ₹28,000 ट्रांसफर कराने का आरोप था। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल से हुए लेनदेन का ट्रेल खंगाला, जिसके आधार पर एक जन सेवा केंद्र संचालक तक पहुंच बनाई। वहां से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध ऑटो को रोककर चारों आरोपियों दिवांशु, सुमित श्यामर, वीरू और इमरान को गिरफ्तार किया।


>गिरफ्तार अभियुक्तों से ₹14,400 नकद, घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा UP32QT 6758 और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हाल ही में एक अन्य राहगीर से ₹25,000 ट्रांसफर कराने तथा ₹2,000 नकद लूटने की घटना स्वीकार की। अभियुक्तों पर BNS की धारा 309(6), 351(2), 317(2) तथा IT Act की धारा 66D के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने बरामद ऑटो को सीज कर दिया है और आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है.

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News