Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मोहर्रम जुलूस को लेकर आज पुराने लखनऊ में यातायात डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

News Desk
News Desk News Desk
26 Jun 2025
08:45 PM
1 min read
मोहर्रम जुलूस को लेकर आज पुराने लखनऊ में यातायात डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद


>मोहर्रम की पहली तारीख को लेकर राजधानी लखनऊ में आज सुबह 7 बजे से पुराने शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। विशेष रूप से बड़ा इमामबाड़ा से शुरू होने वाले जुलूस के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है, जो जुलूस की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

जुलूस का मार्ग:


>यह जुलूस बड़ा इमामबाड़ा से शुरू होकर रूमी गेट, घंटाघर, शीशमहल, सतखंडा तिराहा, रईस मंजिल और छोटा इमामबाड़ा तक जाएगा। इस रूट पर सभी तरह का आम यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन मार्ग विवरण:

सीतापुर रोड से आने वाला यातायात:


  • >डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जा सकेगा।

  • >यह ट्रैफिक डालीगंज ओवरब्रिज से आठ नंबर चौराहा, आईटी चौराहा होते हुए वैकल्पिक मार्ग से जाएगा।

हरदोई रोड से आने वाला यातायात:

  • कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर की ओर मार्ग बंद रहेगा।

  • >यह यातायात मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) और चौक होकर आगे बढ़ेगा।

कैसरबाग से सीतापुर रोड/हरदोई रोड की ओर जाने वाला ट्रैफिक:

  • पक्का पुल की ओर आवागमन वर्जित रहेगा।

  • >यह यातायात डालीगंज पुल, इक्का टांगा नदवा बंधा से होकर आईटी चौराहा, कपूरथला, मड़ियांव की ओर डायवर्ट किया गया है।

  • >हरदोई रोड जाने वालों को शाहमीना, मेडिकल कॉलेज, चौक, कोनेश्वर होकर भेजा जाएगा।

हुसैनाबाद, छोटा इमामबाड़ा और घंटाघर की ओर आवागमन:


  • >रामगंज तिराहा से छोटा इमामबाड़ा या घंटाघर की ओर जाना निषिद्ध है।
  • वाहन तहसीनगंज तिराहा से ही डायवर्ट होंगे।

  • >तहसीनगंज से हुसैनाबाद की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।

नींबू पार्क, रूमीगेट व मेडिकल क्रॉसिंग से संबंधित मार्ग:


  • >चौक से खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज होकर नींबू पार्क की ओर नहीं जा सकेंगे।

  • >नींबू पार्क फ्लाईओवर से नीचे उतरने वाले वाहन रूमीगेट नहीं जा पाएंगे, उन्हें ठाकुरगंज या चरक चौराहा होकर भेजा जाएगा।

  • >मेडिकल क्रॉस से नींबू पार्क की दिशा में यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है।

अन्य प्रमुख डायवर्जन:


  • >शाहमीना से पक्का पुल होते हुए बड़ा इमामबाड़ा की ओर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
  • नक्खास तिराहा से विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा, रकाबगंज पुल व बाजार खाला होकर भेजा जाएगा।

  • >कुड़िया घाट रोड से नींबू पार्क की ओर यातायात निषिद्ध रहेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News