Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के नगराम में पटाका फैक्ट्री में लगी आग

Lucknow News: नगराम के शांत इलाके में अचानक हुए जोरदार धमाके ने लोगों को दहला दिया। देखते ही देखते पटाखों का भंडार धू-धूकर जलने लगा...
News Desk
News Desk News Desk
12 Nov 2025
02:42 PM
1 min read
लखनऊ के नगराम में पटाका फैक्ट्री में लगी आग
हाइलाइट्स
Lucknow News: नगराम के शांत इलाके में अचानक हुए जोरदार धमाके ने लोगों को दहला दिया। देखते ही देखते पटाखों का भंडार धू-धूकर जलने लगा


>नगराम थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 11:50 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। मौके से उठते धुएं के बाद आस-पास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी।


>फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री में पटाखे तैयार करने के साथ-साथ उनका भंडारण भी होता था, जिसके चलते खतरा और बढ़ गया था।


>धमाके की खबर मिलते ही डीसीपी साउथ और नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का मुआयना किया। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और फैक्ट्री के मालिक से पूछताछ भी की।


>पुलिस जांच में सामने आया कि यह वैध लाइसेंसधारी फैक्ट्री इशरत अली की है। प्राथमिक जांच में पता चला कि फैक्ट्री के पास ही खेत में पराली जलाई जा रही थी, उसी से उठी चिंगारी पटाखा फैक्ट्री तक पहुंची और आग भड़क गई।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News