Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में बोरे में मिली महिला की लाश, ईंट और पत्थर से बांधकर नाले में फेंका

Lucknow News: लखनऊ के निगोहां इलाके में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से हड़कंप। शव के साथ ईंट-पत्थर बंधे मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, पहचान और हत्यारों की तलाश जारी।
News Desk
News Desk News Desk
02 Nov 2025
02:05 AM
1 min read
लखनऊ में बोरे में मिली महिला की लाश, ईंट और पत्थर से बांधकर नाले में फेंका
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के निगोहां इलाके में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से हड़कंप। शव के साथ ईंट-पत्थर बंधे मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, पहचान और हत्यारों की तलाश जारी।


>लखनऊ में शनिवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब निगोहां क्षेत्र के एक नाले से बोरे में बंद महिला का शव बरामद हुआ। शव के साथ ईंट और पत्थर बंधे हुए थे, पुलिस के अनुसार आशंका है की हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नाले में फेंका गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


>घटना शनिवार शाम की है। निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव के पास चरवाहे जब नाले के किनारे टहल रहे थे, तभी एक बोरे से भयंकर दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खुलवाया, तो अंदर एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। शव के साथ ईंट-पत्थर भरे हुए थे ताकि वह पानी में बह न सके।


>थाना प्रभारी अनुज तिवारी के अनुसार, शव करीब एक महीने पुराना प्रतीत होता है। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव पर लाल छींटेदार सूट और मटमैले रंग का लोवर था। पहचान के लिए आसपास के थानों और इंटरनेट मीडिया के जरिए सूचना प्रसारित की जा रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों और महिला की पहचान दोनों पर रहस्य बना हुआ है।


>ग्रामीणों ने बताया कि बांक नाला, जो पीजीआई क्षेत्र से होकर सई नदी में गिरता है, अक्सर इस तरह की घटनाओं का गवाह बनता है। नाले के चारों ओर फैले बबूल के जंगल और सुनसान इलाका अपराधियों के लिए ‘डंपिंग ज़ोन’ बन गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व सनी रावत की हत्या के बाद उसका शव भी इसी नाले में फेंका गया था।


>थाना प्रभारी ने बताया कि संभावना है कि शव किसी अन्य इलाके से बहकर यहां तक आया हो। इस कारण आसपास के थानों से संपर्क साधा गया है और गुमशुदगी दर्ज मामलों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News