Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित टिप्पणी के विरोध में लखनऊ के अटल चौराहा पर युवाओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की।
Bureau
Bureau News Desk
07 Mar 2026
01:45 PM
1 min read
सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन
हाइलाइट्स
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित टिप्पणी के विरोध में लखनऊ के अटल चौराहा पर युवाओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में राजधानी लखनऊ में युवाओं ने प्रदर्शन किया। अटल चौराहा पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और कार्रवाई की मांग उठाई।

 

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की माता को लेकर की गई टिप्पणी से आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान अनुराग तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ की गई टिप्पणी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करते हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों के भीतर मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो लखनऊ में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। अटल चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

Explore Related Topics

लखनऊ प्रदर्शन मौलाना अब्दुल्ला सलीम सीएम योगी अटल चौराहा पुतला दहन Lucknow protest news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News