Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के पुरनिया गांव में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर कई दिनों से चल रहा स्वास्थ्य जागरूकता और सर्वे अभियान, क्षेत्र में वितरित किए गए ओआरएस पैकेट।
Bureau
Bureau News Desk
17 May 2026
08:17 PM
1 min read
लखनऊ के पुरनिया गांव में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान
हाइलाइट्स
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर कई दिनों से चल रहा स्वास्थ्य जागरूकता और सर्वे अभियान, क्षेत्र में वितरित किए गए ओआरएस पैकेट।

 

राजधानी के पुरनिया गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार स्वास्थ्य निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के निर्देश पर रविवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण, नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार तथा उनकी टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस दौरान टीम ने 100 घरों का सर्वे किया, जिसमें दो व्यक्ति बुखार से पीड़ित पाए गए।

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही क्षेत्र में 200 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए और लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दैनिक समाचार पत्रों में जिन 20 व्यक्तियों के नाम प्रकाशित हुए थे, स्वास्थ्य टीम ने सर्वे के दौरान उन सभी से मुलाकात की और सभी लोग स्वस्थ पाए गए।

 

इससे पहले नौ मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर जिला मलेरिया अधिकारी और नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज की टीम ने एलकेएस कॉलोनी पुरनिया गांव में विशेष अभियान चलाया था। उस दौरान 40 घरों का सर्वे किया गया था, जिसमें तीन लोग बुखार से पीड़ित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल दवा वितरण के साथ ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए और लोगों को साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी थी।

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 मई से 15 मई तक क्षेत्रीय एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित भ्रमण और घर-घर सर्वे अभियान भी चलाया गया। इस दौरान लोगों को ओआरएस पैकेट वितरित किए गए और बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।

 

इसके अतिरिक्त 16 मई 2026 को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शालिनी चौधरी, क्षेत्रीय एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का पुनः दौरा किया। इस दौरान 68 घरों का सर्वे किया गया और लोगों को ओआरएस पैकेट के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता संदेश दिए गए। 

Explore Related Topics

लखनऊ स्वास्थ्य विभाग पुरनिया गांव स्वास्थ्य शिविर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News