रहीमाबाद में बवाल पर पुलिस का एक्शन, शांति भंग के आरोप में चार हिरासत में

लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार लोगों को बीएनएसएस की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद और हंगामे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में बीएनएसएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के अनुसार ग्राम चंद्रखेड़ा में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने के दौरान एक पक्ष के सुनील अवस्थी कथित रूप से उग्र हो गए और पुलिस से भी अभद्रता की। स्थिति को नियंत्रित करने और संभावित संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया।

 

इसी दिन भदोईया पुल के नीचे बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दो पक्षों में कहासुनी और हाथापाई हो गई। पुलिस के अनुसार आकाश, पिंटू और सूरज को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला बढ़ने पर तीनों को भी शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया। 

 

चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।


 

टैग्स :  लखनऊ समाचार, रहीमाबाद थाना, शांति व्यवस्था भंग, चार गिरफ्तार

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जनता की आवाज नहीं उठा रहे जनप्रतिनिधि बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
आईआईटी इंजीनियर की पहल: यूपी की 300 गोशालाओं में लगेंगे बायोगैस प्लांट
बुंदेलखंड में औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ते कदम, तेजी से हो रहा भूमि अधिग्रहण
पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले— यूपी के विकास की रखी थी मजबूत नींव
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से 850 बच्चे राज्य मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा, 23 बालिकाओं का होगा सम्मान
मलिहाबाद में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान दिवस में 28 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन
एसजीपीजीआईएमएस में ‘नेत्र मंथन’, यूपी में कॉर्नियल दान पर रणनीति तैयार
केंद्र में यूपी के अफसरों का जलवा, कई वरिष्ठ IAS सेक्रेट्री-लेवल पर एम्पैनल