Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के रहीमाबाद में युवक की रहस्यमयी हत्या से गांव में सनसनी

रहीमाबाद, लखनऊ के अहिंडर गांव में मजदूर युवक विजय उर्फ गप्पू की धारदार हथियार से हत्या। पुलिस जांच में जुटी
News Desk
News Desk News Desk
08 Jun 2025
01:25 AM
1 min read
लखनऊ के रहीमाबाद में युवक की रहस्यमयी हत्या से गांव में सनसनी
हाइलाइट्स
रहीमाबाद, लखनऊ के अहिंडर गांव में मजदूर युवक विजय उर्फ गप्पू की धारदार हथियार से हत्या। पुलिस जांच में जुटी


>लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अहिंडर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का रक्तरंजित शव उसके घर के पास जमीन पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान विजय उर्फ गप्पू के रूप में हुई है, जो हाल ही में हरियाणा से लौटकर आया था और मजदूरी करता था।


>परिजनों ने सुबह तड़के देखा कि विजय का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है। गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे, जबकि चेहरे पर भी खरोंच और चोट के गहरे निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


>पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, क्योंकि ग्रामीणों के मुताबिक विजय का गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था।


>मृतक विजय करीब एक माह पहले ही हरियाणा से काम छोड़कर गांव लौटा था। कुछ समय पहले उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी और एक साल पहले उसकी पत्नी का भी निधन हो गया था। परिवार में अब उसकी मां सुंदरी और बड़ा भाई पप्पू ही बचे हैं। परिजनों और ग्रामीणों के लिए यह हत्या एक रहस्य बनी हुई है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News