Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

जिलाधिकारी विशाख अय्यर का बड़ा कदम: लखनऊ में बारिश नहीं बनेगी आफत, तैयार है सिस्टम

News Desk
News Desk News Desk
04 Aug 2025
06:38 AM
1 min read
जिलाधिकारी विशाख अय्यर का बड़ा कदम: लखनऊ में बारिश नहीं बनेगी आफत, तैयार है सिस्टम


>भारी बारिश और संभावित जलभराव की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख अय्यर ने लखनऊ को जलभराव से बचाने के लिए पंपिंग स्टेशनों और बैराजों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने शहरवासियों को यह भरोसा दिलाया कि नगर निगम और सिंचाई विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं, और किसी भी स्थिति में शहर की सड़कों को जलजमाव से बचाया जाएगा।


>निरीक्षण की शुरुआत जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर 2 स्थित बाढ़ पंपिंग स्टेशन से हुई। इसके बाद जिलाधिकारी ने गऊघाट के बैरल नंबर 32 और जी20 रोड स्थित बैराज व बैरल पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया।


>अधिशासी अभियंता (सिंचाई विभाग) ने बताया कि भटपुरा और नैमिष पंप स्टेशनों पर जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है, और आवश्यकता पड़ने पर बैराज के गेट ऑपरेट कर जलस्तर नियंत्रित किया जाएगा।

डीएम के निर्देश: जलनिकासी व्यवस्था रहे पूरी तरह दुरुस्त

  • सभी ड्रेनों की नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित की जाए।
  • गोमती नगर, इंदिरानगर, मुंशी पुलिया जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में जलभराव की कोई संभावना न रहे।
  • बैरल 32 पंपिंग स्टेशन के सभी 13 पंप कार्यशील स्थिति में हैं और 24×7 स्टाफ़ मौजूद है।
  • अतिरिक्त पंप और जेनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


>निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिंचाई विभाग और नगर निगम आपसी समन्वय से बैराज गेटों का संचालन करें, ताकि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News