Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

ट्रैफिक से निजात दिलाने जिलाधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

एवरेडी से बालाजी मंदिर तक होगा सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
News Desk
News Desk News Desk
28 Jun 2025
08:09 AM
1 min read
ट्रैफिक से निजात दिलाने जिलाधिकारी ने उठाया बड़ा कदम
हाइलाइट्स
एवरेडी से बालाजी मंदिर तक होगा सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू


>शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं को दूर कर सड़क परिवहन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख अय्यर और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने राजकीय औद्योगिक आस्थान, तालकटोरा क्षेत्र में एवरेडी चौराहे से बालाजी मंदिर के पास स्थित पुलिया तक यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।


>निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सतेंद्र नाथ ने जानकारी दी कि इस मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए 2 मीटर ब्लैक टॉप, 1 मीटर ड्रेन और 1 मीटर डक्ट निर्माण का प्रस्ताव है। इस कार्य के लिए नगर निगम और पुलिस विभाग के साथ मिलकर नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।


>निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने एवरेडी मिल्स की दीवार से सटे इंटरलॉकिंग रोड पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाया। अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिया कि सड़क के किनारे की बाधाओं को दूर कर यहां ट्रैफिक को निर्बाध बनाया जाएगा।


>इस मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ विद्युत यूटिलिटीज को अंडरग्राउंड करने हेतु डक्ट निर्माण के माध्यम से विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस कदम से जहां सड़क सुरक्षा में सुधार होगा, वहीं आने-जाने वाले लोगों को बेहतर यातायात अनुभव मिलेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News