Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

स्कूल वैन में हैवान - लखनऊ में 4 साल की बच्ची से चालक की दरिंदगी ने हिला दिया देश

स्कूल वैन भी नहीं बचा सकी मासूम को: लखनऊ में 4 साल की बच्ची से ड्राइवर की घिनौनी हरकत
News Desk
News Desk News Desk
19 Jul 2025
02:12 AM
1 min read
स्कूल वैन में हैवान - लखनऊ में 4 साल की बच्ची से चालक की दरिंदगी ने हिला दिया देश
हाइलाइट्स
स्कूल वैन भी नहीं बचा सकी मासूम को: लखनऊ में 4 साल की बच्ची से ड्राइवर की घिनौनी हरकत


>उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बार फिर मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। इंदिरा नगर इलाके में एक स्कूल वैन चालक ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्ची की मां द्वारा स्कूल प्रबंधन को शिकायत देने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।


>मासूम को दी गई धमकी, घरवालों को डराया


>आरोप है कि आरोपी वैन चालक आरिफ ने बच्ची और उसके परिवार को चुप रहने के लिए धमकाया। उसने मासूम को अगवा करने तक की धमकी दे डाली। बच्ची की मां ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक आरिफ को गिरफ्तार कर लिया।


>पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके अलावा स्कूल प्रबंधक के खिलाफ भी धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।


>पुलिस को पहले से संदेह, जांच में जुटी टीम


>पुलिस को शक है कि आरोपी आरिफ पहले भी इस तरह की हरकतों को अंजाम दे चुका है। अब पुलिस वैन से सफर करने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई और बच्ची भी उसका शिकार तो नहीं बनी।


>कब तक मासूमों की सुरक्षा से होगा समझौता?


>यह घटना न केवल एक मासूम बच्ची के लिए सदमा है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है। स्कूल, जिसे माता-पिता सबसे सुरक्षित मानते हैं, वहां से जुड़ा यह मामला स्कूल वैन सिस्टम की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है।


>मई की घटना से भी नहीं ली सबक


>गौरतलब है कि इसी साल मई महीने में लखनऊ में एक नर्सिंग छात्रा के साथ भी ई-रिक्शा में छेड़छाड़ की कोशिश हुई थी। छात्रा ने साहस दिखाते हुए चलती रिक्शा से कूदकर खुद को बचाया, हालांकि उसे गंभीर चोटें आई थीं। उस मामले में भी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


>क्या राजधानी में अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं?


>लगातार सामने आ रही घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि क्या अब राजधानी लखनऊ में भी बेटियां सुरक्षित नहीं रहीं? क्या अपराधियों में अब कानून और पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है?

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News