Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के शहीद पथ पर होंडा सिटी में सवार युवकों ने अल्टो चालक को सड़क पर घसीटकर पीटा

ओवरटेक कर बीच सड़क रोकी कार, कॉलर पकड़कर नीचे खींचा; हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा युवक।
Bureau
Bureau News Desk
06 May 2026
02:33 PM
1 min read
लखनऊ के शहीद पथ पर होंडा सिटी में सवार युवकों ने अल्टो चालक को सड़क पर घसीटकर पीटा
हाइलाइट्स
ओवरटेक कर बीच सड़क रोकी कार, कॉलर पकड़कर नीचे खींचा; हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा युवक।

 

राजधानी लखनऊ में रोडरेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहीद पथ पर मंगलवार शाम होंडा सिटी कार सवार दो युवकों ने एक अल्टो चालक को बीच सड़क रोककर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि युवकों ने पहले अल्टो कार को ओवरटेक कर रुकवाया, फिर चालक को कॉलर पकड़कर कार से बाहर खींच लिया और सड़क पर गिराकर घसीटते हुए मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित युवक हाथ जोड़कर छोड़ देने की मिन्नतें करता दिखाई दे रहा है।

 

घटना पीजीआई थाना क्षेत्र में लक्ष्य प्लाजा के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर मौजूद कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

 

पीड़ित युवक की पहचान चिनहट स्थित गल्ला मंडी निवासी ज्ञानेंद्र यादव के रूप में हुई है। ज्ञानेंद्र ने पीजीआई कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपनी अल्टो कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान रमाबाई पुलिस चौकी के पास होंडा सिटी सवार कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

 

शिकायत के अनुसार, शहीद पथ पर लक्ष्य प्लाजा के सामने आरोपियों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद दोनों युवक गाड़ी से उतरे और ज्ञानेंद्र को कार से बाहर खींचकर मारपीट करने लगे। इस दौरान उसे सड़क पर गिराकर घसीटा गया और बाल पकड़कर भी पीटा गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी अल्टो कार का शीशा भी तोड़ दिया।

घटना के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पीड़ित युवक लगातार हाथ जोड़कर छोड़ देने की अपील कर रहा है, लेकिन आरोपी उस पर लगातार हमला करते रहे। सड़क पर यातायात चलता रहा और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।

 

पीजीआई कोतवाली इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि युवक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। 

Explore Related Topics

लखनऊ शहीद पथ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News