Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सुशांत गोल्फ सिटी में खूनखराबा: होटल में हमला, एसी मिस्त्री को मारा चाकू

News Desk
News Desk News Desk
09 Jun 2025
02:23 AM
1 min read
सुशांत गोल्फ सिटी में खूनखराबा: होटल में हमला, एसी मिस्त्री को मारा चाकू


>लखनऊ के प्रतिष्ठित इलाके सुशांत गोल्फ सिटी एक बार फिर सनसनीखेज वारदात का गवाह बना। जे कुमार होटल में काम कर रहे एसी रिपेयरिंग मिस्त्री पर करीब 10-12 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक अवध नारायण तिवारी, जो होटल की बिल्डिंग में एसी मरम्मत का काम कर रहा था, को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


>घटना गुरुवार रात 9 बजे की है जब सभी कारीगर होटल में दिन भर का काम खत्म कर खाना बना रहे थे। तभी पांचवीं मंजिल पर कार्यरत केबल कारीगर अचानक कमरे में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। अवध नारायण द्वारा विरोध करने पर मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने अपने 10-12 साथियों को बुला लिया, और सबने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।


>झगड़े को रोकने की कोशिश कर रहे अन्य कारीगरों को चाकू दिखाकर धमकाया गया और खदेड़ दिया गया। इसी दौरान हमलावरों ने अवध नारायण के सीने में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।


>साथियों ने उसे तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन आईसीयू बेड न मिलने के कारण उसे रिदांश अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अवध नारायण की हालत नाजुक बनी हुई है।


>पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News