Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ ने मारी स्वच्छता में जबरदस्त छलांग

लखनऊ की स्वच्छता में ऐतिहासिक छलांग: 44वें से सीधे तीसरे स्थान पर, बना देश का टॉप-3 स्वच्छ शहर
News Desk
News Desk News Desk
17 Jul 2025
04:05 AM
1 min read
लखनऊ ने मारी स्वच्छता में जबरदस्त छलांग
हाइलाइट्स
लखनऊ की स्वच्छता में ऐतिहासिक छलांग: 44वें से सीधे तीसरे स्थान पर, बना देश का टॉप-3 स्वच्छ शहर

एक समय था जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को स्वच्छता की रैंकिंग में नाममात्र की जगह मिलती थी, लेकिन स्वच्छ भारत सर्वेक्षण-2024 ने एक नया इतिहास रच दिया है। लखनऊ ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान हासिल कर देशभर को चौंका दिया है। यह उपलब्धि सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि लखनऊ की नई सोच, सक्रिय प्रशासन और जागरूक नागरिकों की सामूहिक सफलता की पहचान बन गई है।

राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लखनऊ के मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और तत्कालीन नगर आयुक्त आईआईएस इंद्रजीत सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। यह लखनऊ का अब तक का सबसे बड़ा उछाल है — पिछले साल 44वें स्थान से सीधे तीसरे पायदान पर पहुंचना किसी अभियान नहीं बल्कि आंदोलन का प्रमाण है।

आंकड़ों में दर्ज स्वच्छता का कमाल:

लखनऊ नगर निगम की रिपोर्ट बताती है कि:

  • डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन: 100%

  • कूड़ा सिग्रिगेशन (छंटाई): 97%

  • वेस्ट प्रोसेसिंग: 100%

  • डंपसाइट निस्तारण: 100%

  • आवासीय क्षेत्रों की सफाई: 100%

  • मार्केट एरिया सफाई: 100%

  • जलस्रोत (वाटर बॉडी) की सफाई: 100%

  • सार्वजनिक शौचालयों की सफाई: 93%

इन आंकड़ों ने लखनऊ को स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से खड़ा कर दिया है।

मेयर का बयान: जनता का सहयोग सबसे बड़ा पुरस्कार

मेयर सुषमा खर्कवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, सफाईकर्मियों, नगर निगम की टीम और लखनऊ की जनता को दिया। उन्होंने कहा, "मैं उन 5 लाख 37 हजार वोटरों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। यह अवॉर्ड हर लखनऊवासी की जीत है।"

एक साल की मेहनत, दिखा असर

बीते एक साल में नगर निगम की ओर से किए गए सुधारात्मक कार्यों में कूड़ा प्रबंधन, डिजिटल निगरानी, वार्ड-वार सफाई, जन-जागरूकता अभियान और सामाजिक भागीदारी जैसी योजनाएं शामिल रहीं। इन प्रयासों ने लखनऊ को न केवल स्वच्छ बनाया, बल्कि देशभर के शहरों के लिए आदर्श मॉडल भी बना दिया।

अब लक्ष्य है 'नंबर वन'

नगर निगम के अधिकारी और पार्षद अब लखनऊ को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। नई योजनाएं, कड़े निगरानी तंत्र और जनभागीदारी के ज़रिए 2025 के स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ को नंबर-1 पर लाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News