Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

निवेशकों की अटकी फाइलों पर लखनऊ जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन

लखनऊ में निवेशकों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, जिलाधिकारी ने खींची सख्त लकीर
News Desk
News Desk News Desk
29 Aug 2025
09:28 AM
1 min read
निवेशकों की अटकी फाइलों पर लखनऊ जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन
हाइलाइट्स
लखनऊ में निवेशकों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, जिलाधिकारी ने खींची सख्त लकीर


>कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को ज़िला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निवेशकों की समस्याओं के समाधान, औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुधार और निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया।


>बैठक की शुरुआत निवेश मित्र पोर्टल से हुई, जहां जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समयसीमा से बाहर लंबित सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। जिन विभागों के एपीआई इंटीग्रेशन में तकनीकी समस्याएं हैं, उन्हें इन्वेस्ट यूपी टीम के साथ समन्वय कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


>बैठक में बताया गया कि सरोजिनी नगर और अमौसी औद्योगिक क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर संबंधित विभागों को सड़क मरम्मत, कूड़ा निस्तारण, नाली निर्माण और यूटिलिटी शिफ्टिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इन कार्रवाइयों पर संतोष व्यक्त किया और जिलाधिकारी का आभार प्रकट किया।


>औद्योगिक क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की समस्या पर विस्तृत विमर्श हुआ। जिलाधिकारी ने यूपीसीडा के विद्युत विभाग को तीनों क्षेत्रों का सर्वे कर लाइट्स के रिप्लेसमेंट या नए इंस्टॉलेशन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


>इसके अलावा तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में जल आपूर्ति की समस्या पर चर्चा हुई। जलकल विभाग ने आश्वासन दिया कि 3-4 दिनों में नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न होने की हिदायत दी।


>बैठक में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय योजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इन्वेस्ट यूपी की टीम ने इस योजना से जुड़े प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतिकरण दिया और निवेश एवं औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।


>बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, उपायुक्त उद्योग, अपर नगर आयुक्त, विद्युत विभाग, एलडीए, नगर निगम के अधिकारी सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और उद्यमी मौजूद रहे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News