Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ हुआ यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल, गैस्ट्रोनॉमी कैटेगरी में मिली वैश्विक पहचान

Lucknow News: लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में गैस्ट्रोनॉमी कैटेगरी में शामिल किया गया। नवाबी पाक कला को वैश्विक सराहना, 2026 मोरक्को सम्मेलन के लिए आमंत्रण।
News Desk
News Desk News Desk
11 Dec 2025
09:23 PM
1 min read
लखनऊ हुआ यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल, गैस्ट्रोनॉमी कैटेगरी में मिली वैश्विक पहचान
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में गैस्ट्रोनॉमी कैटेगरी में शामिल किया गया। नवाबी पाक कला को वैश्विक सराहना, 2026 मोरक्को सम्मेलन के लिए आमंत्रण।


>लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में गैस्ट्रोनॉमी कैटेगरी के तहत शामिल कर लिया गया है। इससे नवाबों के शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाक कला और खाद्य संस्कृति के क्षेत्र में नई पहचान मिली है।


>यूनेस्को द्वारा जारी सूची में लखनऊ को विश्व की 350 से अधिक क्रिएटिव सिटीज में स्थान दिया गया है। संगठन ने शहर की समृद्ध नवाबी पाक परंपरा, तहजीब और गैस्ट्रोनॉमी को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने यूनेस्को मुख्यालय में शामिल होने का आधिकारिक पत्र प्राप्त किया। इसके साथ ही 2026 में मोरक्को में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लखनऊ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।


>यूनेस्को का कहना है कि लखनऊ सस्टेनेबल सिटीज के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पारंपरिक व्यंजनों, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक गैस्ट्रोनॉमी को जोड़ने वाले शहर के मॉडल को वैश्विक मंच पर उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। लखनऊ का यूसीसीएन में शामिल होना शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है और इससे पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों और वैश्विक सहयोग को गति मिलने की उम्मीद है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News